कांग्रेस के मुकेश सिंह को मिल रहा जनता का अपार स्नेह और समर्थन

Politics उत्तर प्रदेश

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी से लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी, पार्षद, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने प्रातः कल्याणपुर पार्क से अपने सघन प्रचार अभियान की शुरुआत करने के बाद गोमतीनगर के गुलाम हुसैन पुरवा, रिसहा, बेहनन पुरवा में घर घर जाकर प्रचार किया। इन सभी जगहों पर लोगों ने गठबंधन प्रत्याशी का स्वागत भी किया।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिंह जिस रफ्तार में जनसंपर्क कर रहे हैं तो माना भी यह जा रहा है कि वह जनता से मिलने के मामले में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। कई मुहल्लों में तो लोगों ने यहां तक कह दिया कि आज तक इस तरह से हमारे बीच कोई नहीं आया।

दोपहर बाद मुकेश सिंह चौहान का काफिला पंतनगर और खुर्रम नगर इलाके में पहुंचा। यहां भी सघन प्रचार अभियान जारी रहा। जैसे जैसे लोग मिलते गये मुकेश भी लोगों से उनके हाल और परेशानी के बारे में जानने के इच्छुक नजर आये। कोई गलियों में गंदगी के बारे में बताने लगा तो कोई जल निकासी की समस्या से अवगत कराने लगा। कही मार्ग प्रकाश की समस्या दिखाई दी तो कही पीने के पानी की भी समस्या को लोगों ने खुलकर बताया।

इस प्रकार लोगों ने गठबंधन प्रत्याशी को अपने नजदीक पाया और अपार समर्थन देखने को मिला। साथ में जनसंपर्क कर रहे कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के भी कदमताल करते दिखाई दिये और जहां एक वोट विधानसभा के लिये मुकेश चौहान तो वही लोकसभा के लिये गठबंधन प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा के लिये भी वोट और पूरा समर्थन करने की अपील कर रहे थे। प्रचार में स्थानीय लोगो के साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *