सुनील यादव लखनऊ डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन से 6 वर्ष के लिए निष्कासित 

Exclusive Health उत्तर प्रदेश

प्रदेश के फाॅर्मसिस्ट एसोसिएशन को गुमराह करने का लगा आरोप

लखनऊ। डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाॅस्पिटल(सिविल अस्पताल) में कार्यरत चीफ़ फ़ार्मासिस्ट सुनील यादव को डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन ने एक बैठक आहुत कर उन्हें 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए डिप्लोमा फाॅर्मेसी एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी ने बताया कि सुनील यादव द्वारा फ़ाॅर्मासिस्ट फ़ेडरेशन के नाम से संगठन गठित कर प्रदेश के फाॅर्मसिस्ट को लगातार गुमराह किया जा रहा था। श्री त्रिपाठी ने बताया कि इसके पूर्व 5 नवंबर 2023 को बैठक की गई थी जिसमें सभी प्रांतीय पदाधिकारी अध्यक्ष संदीप बडोला महामंत्री उमेश मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह प्रांतीय पदाधिकारी राजीव पटेल प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी आदि सभी लोग उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सुनील यादव द्वारा बिना मान्यता प्राप्त संगठन संचालित किया जा रहा है और प्रदेश के फॉर्मसिस्ट में फूट भी डाला जा रहा था। इससे जनपद स्तर पर अधिकारियों के बीच गुटबाजी का संदेश जा रहा था। एसएम त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिए जाने के बाद 8 नवंबर 2023 एवं 24 फरवरी 2024 को सुनील यादव को स्पष्टीकरण दिए जाने के लिए नोटिस दिए गए थे परंतु उनके द्वारा भेजे गए स्पष्टीकरण से ऐसोसिएशन को संतुष्टी न होने के कारण संघ ने संविधान के तहत संगठन के विघटन कारी कार्य करने के कारण डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन से सुनील यादव को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *