आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Crime स्थानीय समाचार

आजमगढ़। जिले के बरदह थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह नदी किनारे बच्ची का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। ।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादी में मेहंदी लगाने आया था। 

आजमगढ़ जिले के बरदह थानाक्षेत्र में गुरुवार को नदी किनारे बच्ची का शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह शादी में मेहंदी लगाने आया था। बच्ची की मां ने पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

मेंहनगर थानाक्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता व भाई-बहनों के साथ बरदह थानाक्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह में आई थी। बुधवार को घर पर हल्दी की रस्म थी। देर रात तक नाच गाना होता रहा। रात 12 बजे के बाद बच्ची नहीं मिली। इस पर परिजन उसकी तलाश में जुटे ही थे कि गुरुवार  सुबह बच्ची का अर्धनग्न शव नदी किनारे मिला जिसकी सूचना पर एसपी, एसपी सिटी, सीओ लालगंज समेत डॉग स्क्वायड, फोरेंसिंक टीम पहुंच गई। देर शाम पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

जहाँ पूछताछ और विवेचना के दौरान दुल्हन को मेंहदी लगाने आए युवक नीरज निवासी मोलनापुर थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा व कोचनी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *