अमित शाह के रास्ते का कांटा हैं योगी जी, मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी- केजरीवाल

National Politics उत्तर प्रदेश

देश की 140 करोड़ की जनता भाजपा को देने जा रही है मात्र 140 सीट- अखिलेश

लखनऊ। चुनावी कुरूक्षेत्र की रणभूमि बन चुके उत्तर प्रदेष में सियासी पारा अपने उफ़ान पर है। बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी अपने लिए नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के लिए जनता से वोटों की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी अपने 75 साल पूरा करते ही अमित शाह हो देश का पीएम बनाना चाहते हैं। अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा क्योंकि अमित शाह के पीएम बनने की राह में योगी जी सबसे बड़ा कांटा हैं। श्री केजरीवाल ने कहा कि आज से दो महीने पहले उन्होंने यह बात कही थी लेकिन भाजपा के किसी भी नेता ने मेरी इस बात कर खंडन नहीं किया।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हमेशा से आरक्षण के खिलाफ रही है। मोदी जी आये तो आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है यह तय है।उन्होंने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के हर कांटे को दूर करने का काम किया है। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चैहान, डॉ. रमन सिंह को ख़त्म कर दिया। अब केवल योगी जी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा, क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे कि क्या यह नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे? उन्होंने कहा कि भाजपा 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं।

भाजपा 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों में अब तक भाजपा चित्त हो चुकी है। जनता में आंसुओं का उफान है। इस बार जनता 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भाजपा को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण और संविधान को भी बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविधालय खोलेंगे। केजरीवाल से स्वाति मालिवाल पर सवाल किया तो अखिलेश ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि मुद्दे अभी और भी हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी स्वाति मालिवाल पर पूछे गए सवाल पर गोल मोल जवाब देते हुए कहा कि मणिपुर के अंदर एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। प्रज्वल रमन्ना ने हजारों महिलाओं के साथ शोषण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसका समर्थन कर रहे हैं। महिला पहलवानों को घर से खींच कर मारा गया। मोदी खामोश रहे। स्वाति मालीवाल जब पहलवान बेटियों के साथ थी तो उन्हें भी मारा गया। श्री सिंह ने कहा कि ‘‘आप’’ हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। हमारा यही कहना है कि भाजपा इस पर राजनीतिक खेल ना खेलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *