भाजपा और मोदी सरकार की विदाई 4 जून को तय, 4 चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन आगे- खरगे

National Politics उत्तर प्रदेश

तानाशाही में नहीं रहेगा जनता को वोट देने का अधिकार, जातिय जनगणना कराने को हम प्रतिबद्ध

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दावा किया कि अभी तक हुए चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन काफी आगे है।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे अपने समापन की ओर बढ़ता जा रहा है धूप की गर्मी के साथ-साथ सियासी पारा भी गरमाता जा रहा है। चुनाव का केंद्र बिंदु बना उप्र इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों का भी केंद्र बिंदु बन गया है। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिलकर ़एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन की शुरुआत अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। आगामी 4 जून को देष की जनता ने भाजपा के साथ-साथ नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव अब तक का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव इसलिए बन गया है क्योंकि यह चुनाव देष के लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने की लड़ाई है। यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई को लेकर हो रहा है। एक तरफ वो लोग हैं जो चंद अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल करके लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ वो लोग हैं जो कि देश के गरीबों के लिए और युवाओं के लिए किसानों के लिए हमारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई है। ये चुनाव को देश के भविष्य और संविधान को बचाने के लिए है क्योंकि संविधान बचेगा तो ही आरक्षण भी बचेगा।

हैदराबाद में मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देखा जा रहा है

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट देने का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा के लोग प्रत्याशियों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं। हैदराबाद में भाजपा प्रत्याशी मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर देख रही है। यहां तक की बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी डराया जा रहा है। इन सबके बावजूद इंडिया गठबंधन आगे है। भाजपा काफी पीछे है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर बोलते हुए खरगे ने कहा कि स्वयं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान को बदलने की बात कर चुके हैं। भाजपा के कई नेता संविधान बदलने की बात करते रहते हैं लेकिन हमारी पीएम मोदी जी चुप्पी साधे हुए हैं। मोदी जी ऐसे लोगों को कभी नहीं मना करते हैं।

जातीय जनगणना हमारा एजेंडा

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सत्ता में आने पर जातीय जनगणना कराएंगे। इससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगेगा। ये हम देश को कमजोर करने के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे घोषणा पत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं। वो बताते हैं कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएगी। सत्ता में आने के बाद एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार कर हर बिंदु को देष हित में युवाओं के हित में लागू किया जाएगा।

कांग्रेस को गांली देते हैं मोदी जी लेकिन राम का नाम ही ले लिया होता

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अपने चुनावी रैलीयों में वो जितना कांग्रेस पार्टी को गालियां देते हैं वो जितना कांग्रेस को गाली देते हैं उतना तो राम का नाम नहीं लेते हैं। अगर राम का नाम ले लेते तो ष्षायद इतनी दूर्दषा आज न होती।

हम सत्ता में आएंगे तो पांच की जगह 10 किलो अनाज देंगे

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हम मुफ्त अनाज दे रहे हैं। उन्होंने ये नहीं बताया कि खाद्य सुरक्षा कानून तो हम लेकर आए। इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो हम 10 किलो अनाज देंगे। हमने कर्नाटक में किया है तेलंगाना में किया है।

भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का झूठ जितना परवान चढ़ना था चढ़ चुका है। अब भाजपा का काउंट डाउन शुरु हो गया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। 4 जून को प्रेस की स्वतंत्रता का भी दिन होगा। भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उनका रथ फंसा ही नहीं धंस गया है। वो अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में फंस गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीटें जीत रहा है और क्योटो (काशी) में लड़ाई में है। 4 जून को किसानों की और बेरोजगार युवाओं की सरकार बनेगी।

बहुजन समाज से अपील अपना वोट बर्बाद न करें

बसपा द्वारा इंडिया गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं, मेरी उनसे अपील है कि जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं उनको अपना वोट दें अपना कीमती वोट खराब न करें। इंडिया गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *