अंतरिक्ष में दिखेगा लकड़ी से बना सैटेलाइट,जापान करेगा,यह कारनामा 

Exclusive INTERNATIONAL

जापान अपनी वैज्ञानिक ताकत और टेक्नोलॉजी के बारे में दुनियाभर में जाना जाता है. जनवरी में ही जापान ने चंद्रमा की सतह पर अपने पहले अंतरिक्षयान की सफल लैंडिग कराई।इसके बाद जापान अमेरिका पूर्व सोवित संघ, चीन और भारत के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया. अब जापान अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और कारनामा करने जा रहा है।दरअसल, जापान अब दुनिया के पहले लकड़ी से बने सैटेलाइट को लॉन्च करने जा रहा है,जिससे अंतरिक्ष में फैले कबाड़ में इजाफा न किया जा सके, जापान के वैज्ञानिकों ने लकड़ी से बना दुनिया का पहला सैटेलाइट बनाया है,जिसे वह जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है।जापानी वैज्ञानिकों ने इस सैटेलाइट को लिग्नोसैट नाम दिया है।लिग्नोसैट मैगनोलिया लकड़ी से बनाया गया पहला सैटेलाइट है। जिसे इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन पर किए गए प्रयोगों में स्थिर और दरार के लिए प्रतिरोधी पाई गई थी,जापान के वैज्ञानिक अब इस सैटेलाइट को इसी साल लॉन्च करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *