राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों सूची की जारी,सभी लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव- अरुण कुमार भोजवाल

Politics उत्तर प्रदेश

लखनऊ। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेशमण्डल एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक गांधी भवन कैसरबाग, लखनऊ में आयोजित की गयी। पार्टी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भोजवाल आजाद ने करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी उत्तर प्रदेश के दो करोड़ बेरोजगारों की लड़ाई प्राथमिकता के साथ लड़ रही है। केन्द्र एवं प्रदेश के हर विभाग में पदों की संख्या रिक्त है, लेकिन केन्द्र अथवा प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर गम्भीरता से ध्यान नहीं दे रही है। सरकार तत्काल सभी विभागों में बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करे। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई चरम पर है। गरीब आदमी रोटी दाल को मोहताज हो चला है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों में काफी कमी हैं। लेकिन सरकार तेल एवं गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी जल्द ही इन मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलायेगी। राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराम प्रजापति ने आज राष्ट्रीय भारतीय अखण्ड पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी किया जिसमें लोकसभा क्षेत्र 35 लखनऊ से सूरज भान पाल, 53 बाराबंकी से शैलेन्द्र रावत, 54 अयोध्या से जय शंकर वर्मा, 64 गोरखपुर से राजेन्द्र ओझा, 65 कुशीनगर से दिलीप तिवारी, 19 फतेहपुर सिकरी से दीपक श्रीवास्तव, 73 जौनपुर से प्रदीप कुमार गुप्ता, 77 वराणसी से आशीष शाहू, 39 प्रतापगढ़ से वर्षा गुप्ता, 17 मथुरा से अर्पित श्रीवास्तव, 8 सम्भल इन्द्र पाल चन्द्रा , 57 कैसरगंज से राम तीर्थ यादव, 76 चंदौली से कुलदीप श्रीवास्तव, 34 मोहनलाल गंज से सुनीता रावत, 3 मुजफ्फरनगर से अरविन्द भटनागर, 40 फर्रुखाबाद रामतीरथ गुप्ता, 61 बस्ती से डॉ रामचन्द्र अग्रहरि, 37 अमेठी से राजेश कुमार गुप्ता, 78 भदोही से चन्द्र शेखर, 23 बदायूं से जाबिद। बैठक में पार्टी केराष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सभी कार्यकर्ताओ ने प्रत्याशियों के लिए शुभकामनायें प्रदान की और निर्णय लिया गया कि जल्द ही अगली सूची जारी करने की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *