एजुकेशन ग्रुप लखनऊ का 2022 खेल और सांस्कृतिक मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

SPORTS उत्तर प्रदेश

राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र स्थित सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ में खेल और सांस्कृतिक मिलन 2022 का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2022 तक किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर एम.ए. खान ने किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ग्रुप के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां हमें आपस में जोड़कर रखने का काम करती है। इससे हमारा मन मस्तिष्क तरोताजा स्फूर्ति बनी रहती है, इस स्पर्धा में कराएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें ग्रुप के संस्थानों के 300 से ज्यादा विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
इसमें प्रमुख रूप से क्रिकेट,बालीबॉल,बैडमिंटन, रेसिंग,चेस,नृत्य,गायन, डिबेट, पोस्टर प्रस्तुति, कवि सम्मेलन, फैशन शो,रंगोलियां आदि शामिल है, इस खेल और सांस्कृतिक मिलन 2022 का आयोजन निदेशक इंजीनियर डॉक्टर इंतजार मेहंदी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 30 दिसंबर को ग्रुप के चेयरमैन सुनील सिंह द्वारा विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसमें इंजीनियरिंग रोहित सिंह डॉक्टर गोयल राय डॉक्टर गिरीश त्रिपाठी श्रीमती मीनू चौधरी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण रूप से योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *