मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह

Politics उत्तराखंड

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया धरतीपुत्र कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरा राजनीतिक कुनबा शोक में डूबा हुआ नजर आ रहा है।
मुलायम सिंह यादव व्यक्तित्व के धनी एवं राजनीतिक पुरोधा माने जाने वाले सभी पार्टियों के दिग्गजों के दिल में जो अपना स्थान बना रखा है शायद आज तक की राजनीति में शायद ही किसी नेता नहीं अपनी ऐसी छवि बनाई हो।
मुलायम सिंह यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूरे भारत देश से दिग्गज नेता सैफई पहुंचें।
जिनमें लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह जोकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पिता तुल्य सम्मान देते रहे,
मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही सुनील सिंह को भी गहरा सदमा पहुंचा और उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर,लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह,मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए सफाई अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए।
वहां उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने एक राजनीतिक महारथी को खो दिया है।
जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *