आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई 2 उपनिरीक्षक सहित 437 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार
आजमगढ़। आज पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए वृहद स्तर पर तबादला किया है। यूपी 112 में 4 वर्षों से अधिक समय से नियुक्त कर्मियों की समीक्षा कर उनके स्थान पर 2 उपनिरीक्षक व 118 नये कर्मियों (25 मुख्य आरक्षी, 80 आरक्षी व 13 महिला आरक्षी) को नियुक्त किया गया है।


वहीं सीसीटीएनएस में 03 साल की समय अवधि पूर्ण होने पर 11 (2 महिला आरक्षी तथा 09 आरक्षी) का तबादला किया गया है। साथ ही जनपद के विभिन्न थानों से 238 आरक्षियों का तबादला किया गया है जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं। 16 मुख्य आरक्षी, 30 मुहर्रिर और 22 पैरोकार का भी तबादला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *