आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद एवं स्वामी महेश महर्षि के जन्मदिवस पर दिल्ली स्थित डॉ०भीमराव आम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश के पुस्तक गौरवशाली पूर्वांचल का लोकार्पण भारत सरकार के पूर्व प्रधान सचिव डॉ अनूप श्रीवास्तव ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन द्वारा कायस्थ महासंगम दिल्ली में उपस्थित महापुरुष चक्रपाणि जी महाराज,चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद, उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ.अरुण सक्सेना,केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुशील सिंन्हा, पूर्व राज्य मंत्री रिबु श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की बहू नीरा शास्त्री, जय चित्रांश आजमगढ़ एवं अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक और गौरवशाली पूर्वांचल के प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश, प्रख्यात कथक नृत्यांगना पदमश्री नलिनी कमलिनी, घने लंबे बालों के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड विजेता स्मिता श्रीवास्तव, नरकटियागंज के विधायक रश्मि वर्मा, नेपाल सांसद मनीष सुमन, नेपाल मद्धेशिया आयोग अध्यक्ष डॉ०जितेंद्र जी,कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव आदि महत्वपूर्ण लोगों उपस्थित रहे।