अखिल भारतीय मध्यदेशिय वैश्य सभा आजमगढ की नगर इकाई चुनाव हुआ संपन्न

Business

जनपद आजमगढ़ के अगवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय मध्यदेशिय वैश्य सभा आजमगढ की नगर इकाई द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव पूर्व नगर अध्यक्ष द्वारा कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से अशोक कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष व ओम प्रकाश गुप्ता को नगर महामंत्री चुना गया तथा उपाध्यक्ष के लिए दिनेशा गुप्ता व संतोष कुमार गुप्ता चुने गए। कोषाध्यक्ष केशव प्रसाद गुप्ता बने। प्रचार मंत्री कैलाश गुप्ता बने, इसके अलावा डब्बू गुप्ता, सुमेश गुप्ता, अनिल गुप्ता को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला महामंत्री रतन गुप्ता ने बताया कि नगर इकाई का पुनर्गठन हुआ है। कुल आठ पदों का चयन किया गया है। अबतक नगर इकाई के अध्यक्ष रहे रिकी गुप्ता का कार्यकाल भी पूरा हो रहा था और वह अस्वस्थ थे इसलिए सर्वसम्मति से एलआईसी के पूर्व अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष चुना गया और सिविल लाइन के प्रतिष्ठित व्यापारी ओम प्रकाश गुप्ता नगर महामंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *