लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कांग्रेस के जम्मू में जीत पर कांग्रेस पार्टी को दी बधाई

Politics उत्तर प्रदेश

लखनऊ 8 अक्टूबर 2024

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कांग्रेस के जम्मू में जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। सुनील सिंह ने मीडिया में चल रहे खबरों पर प्रतिक्रिया दी है कि लोकतंत्र में कांग्रेस के प्रवक्ता द्वारा जयराम रमेश को अपनी बात को रखने का पूरा अधिकार है।चुनाव आयोग से शिकायत करने का पूरा अधिकार है।

हरियाणा के चुनाव में लोकतंत्र हारा है। प्रशासन तंत्र की जीत है, जो बीजेपी को स्वीकार कर लेना चाहिए। हरियाणा के चुनाव में ना तो किसानों ने वोट किया, ना बेरोजगारों ने किया,नहीं युवाओं ने किया,न महंगाई ने किया वोट।

सुनील सिंह ने हरियाणा के चुनाव में जनता के बीच से मुख्यरूप से पहलवानों का मुद्दा?

बेरोजगारों का मुद्दा?

किसान के नाराज होने का मुद्दा?

बेटियों के इज्जत का मुद्दा?

अग्निवीर का मुद्दा? गायब हो गया,

ऐसे में भाजपा के प्रशासनिक दबाव बनाने का असर का है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत गई।

अन्न दाता किसानों की हालत बद से बत्तर करने वाली भारती जनता पार्टियों को बधाई।

किसान आंदोलन पर सियासी रोटियां सेंकने वाले भारती जनता पार्टी के साथ- साथ चुनाव आयोग भी बधाई का पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *