आगरा 08 अक्टूबर 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मंगलवार को आगरा में मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद का स्वागत किया।
मालदीव राष्ट्रपति का आगरा आगमन सुबह एयरफोर्स स्टेशन,आगरा पर निर्धारित था,जहां कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद मालदीव के राष्ट्रपति शिल्पग्राम होते हुए,उन्होंने विश्वविख्यात ताजमहल का भ्रमण किया।
इस अवसर पर योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें राज्य की संस्कृति और धरोहर से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में, मालदीव राष्ट्रपति की विदाई आगरा एयरफोर्स स्टेशन से की गई, उक्त अवसर पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।