आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्रियों ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

National Politics उत्तर प्रदेश

भगवान से सबके लिए सुख, शांति व उत्तम स्वास्थ्य की किया प्रार्थना: केजरीवाल

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही दिग्गज माननीयों का अयोध्या आकर भगवान रामलला के दर्शन पूजन का क्रम लगातार चल रहा है। प्रदेश की कैबिनेट ने कल रामजी का दर्शन किया है। भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कैबिनेट के साथ दर्शनक्रम निर्धारित हो चुका है। वहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री सपरिवार राम लला का दर्शन करने पहुंचे। भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर जयघोष के साथ स्वागत किया जिसके बाद मीडिया से दूरी बनाते हुए दोनों मुख्यमंत्री काफिले के साथ रामजन्म भूमि परिसर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *