अपर नगर आयुक्त एवं अधिकारी हुए सम्मानित,उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Exclusive उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

लखनऊ 1फरवरी 2024

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में लखनऊ नगर निगम द्वारा नगर के विकास में एवं सरकार की कार्यदायी योजनाओं को सफल बनाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने एवं अपना अहम।योगदान देने के लिए आज निगम मुख्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह के समस्त अपर नगर आयुक्तों एवं अधिकारियों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

उक्त आयोजन में सम्मानित किए गए अधिकारियों का ब्यौरा निम्न है:-

1-अपर नगर आयुक्त ललित कुमार के द्वारा प्रोटोकॉल ड्यूटी के अवसर पर सौंपे गये दायित्वों का ससमय निवर्हन किए जाने एवं नगर निगम सम्पत्तियों को सुरक्षित रखने हेतु किये गये कार्य के दृष्टिगत सम्मनित किया गया।

2- पंकज कुमार श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम द्वारा लखनऊ में कराये जाने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों एवं करायी जाने वाली टेण्डर प्रक्रिया को ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु सम्मानित किया गया।

3-डॉ०अरविन्द कुमार राव, अपर नगर आयुक्त द्वारा मा० राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) नई दिल्ली द्वारा लखनऊ नगर क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु दिए गए दिशा निर्देशों/आदेशों को धरातल पर उतारने के लिए पिछले 03 माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने एवं समय-समय पर जो भी दायित्वों उन्हें सौंपे गये उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने पर उनको सम्मानित किया गया।

4- अवनीन्द कर अपर नगर आयुक्त द्वारा लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत वितीय वर्ष 2022-23 में आवासीय/अनावासीय गृहकर निर्धारण एवं कर करेत्तर में बढ़ोतरी हेतु किये गये कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

5- महेश चन्द्र वर्मा, मुख्य अभियन्ता (सिविल) द्वारा नगर निगम, लखनऊ में कराये जाने वाले विकास कार्यों हेतु शासन द्वारा सौंपे गये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट/कार्ययोजना को ससमय पूर्ण कराये जाने के लिए किये गये कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

6-अशोक सिंह, निवर्तमान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत वित्त वर्ष 2022-23 में आवासीय/अनावासीय गृहकर निर्धारण एवं कर करेरार में बढ़ोतरी हेतु किये गये कार्य हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

7- मनोज प्रभात, मुख्य अभियन्ता (वि०/यां०) द्वारा नगर निगम, लखनऊ सीम र्गत मार्ग प्रकाश बिन्दुओं को ससमय प्रज्जवलित कराये जाने एवं नये दुओं को स्थापित कराये जाने हेतु किये गये कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

8-बनवारी लाल, मुख्य नगर लेखा परीक्षक द्वारा नगर निगम, लखनऊ में आडिट बन्धी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराये जाने हेतु किये गये कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

9- नन्द राम कुरील, मुख्य वित्त लेखाधिकारी द्वारा नगर निगम लखनऊ में कर्मचरिया के लम्बितन भुगतान सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण ये जाने हेतु किये गये कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *