इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा डॉ आनंद सिंह और उमेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Health INTERNATIONAL National उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा डॉ आनंद सिंह और उमेश सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

आजमगढ़।जनपद के मुकेरीगंज स्थित आनंद मल्टी स्पेसिलिटी हॉस्पिटल पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डॉक्टर आनंद सिंह ने बताया कि कल 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लखनऊ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा रेड क्रॉस भवन, कैसरबाग लखनऊ में आयोजित गोष्ठी के दौरान प्रदेश के हर जिले में तैनात रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर, आईएएस समेत अन्य सख्सियतो को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पदेन प्रमुख व राजपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक के कर कमलों द्वारा डॉ आनंद सिंह और उमेश सिंह को चिकित्सकीय व सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठा, प्रयास अभूतपूर्व योगदान और कोविड काल के दौरान अच्छे कार्यों के लिए प्रमाणित व हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रेसवार्ता में रेड क्रॉस सोसाइटी आजमगढ़ के कोषाध्यक्ष कल्पनाथ सिंह, राम सकल पटेल, सचिव डॉक्टर परवेज अख्तर, सभापति दिवाकर तिवारी, मुन्नू यादव, इंद्रासन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *