धूमधाम से मनाया गया,अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश।

Politics उत्तर प्रदेश

आज़मगढ़-
अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व वर्तमान मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन अपना दल एस पार्टी की महिला नेत्री मालती सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चांदपट्टी बनहरा स्थित एक निजी विद्यालय में धूमधाम से मनाया। जहां मालती सिंह एवं जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर मालती सिंह ने कहा कि गरीबो, मजलूमों, किसानों ,वंचितों, व नौजवानों के मान सम्मान की लड़ाई में बराबर सड़क से संसद तक लड़ने वाली एकमात्र हमारी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों, दलितों के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता व दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में उन्हें जो मुकाम मिला है। बिरले लोगों को ही मिलता है। कार्यक्रम को प्रदीप सिंह प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच आमिर हमजा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद साहनी, जिला उपाध्यक्ष चंद्र बहादुर पटेल ,जिला महासचिव विनोद पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में मालती सिंह के पति राकेश सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *