निकाय चुनाव से पहले आजमगढ़ पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला कहा यहीं हौसला दिलाएगी निकाय चुनाव में जीत

Politics

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में मुकेरीगंज स्थित सभागार में नगर पालिका चुनाव के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आजमगढ़ आगणन पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मार्ग जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया। छठियांव में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। सेहरा में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि आप का उत्साह देखकर यह विश्वास हो गया है कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव जीतने का मन बना लिया है। हम सिर्फ नगरपालिका चुनाव ही नहीं जितेंगे बल्कि भारी अंतर से नगरपालिका चुनाव जितेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार देश का चहुंमुखी विकास कर रहीं हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। यही कारण है। देश की जनता हमारी सरकार के कार्यों और नीतियों से खुश हैं। आनेवाले नगर पंचायत नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत जनसहयोग से सुनिश्चित है।
 
इस अवसर पर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, सहजानंद राय, जयनाथ सिंह , प्रेम प्रकाश राय,
राजेश सिंह महुआरी, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विनय गुप्ता ,अशोक सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल ,पवन सिंह मुन्ना , नन्हकू राम सरोज,अजय सिंह ,बबीता जसरा सरिया ,माला द्विवेदी, विवेक निषाद, उषा आर्या, चंद्रिका नंदन सिंह ,अनुराग सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक सोनकर, दीपक चतुर्वेदी,हेमेंद्र सिंह ,अवनीश चतुर्वेदी, शैलेन्द्र अग्रवाल, धर्मवीर चौहान, नीरज सिंह पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *