राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत को मिले नए पदाधिकारी एस बी सिंह ने संभाली प्रदेश अध्यक्ष की कमान।
विनोद सिंह बनाए गए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष
आज राष्ट्रीय पत्रकार संघ की गाजीपुर में हुई बैठक के दौरान प्रदेश में नए पदाधिकारी को नई जिम्मेदारी दी गई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में बैठक की गई जहां प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों व जिला कार्यकारिणी गाजीपुर के लोगों व आसपास पूर्वांचल के पदाधिकारी की सर्वसम्मति से सत्यव्रत सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया तो वहीं विनोद सिंह जो काफी समय से संगठन के लिए कार्यरत हैं और संगठन के लिए काम कर रहे थे उन्हें प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया वहीं दोनों पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी देने के साथ कुछ नए पड़े अधिकारियों को भी संगठन से जोड़ा गया।
वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि निरंतर अथक प्रयास से संगठन लगभग 22 देश में जाना जाने लगा है संगठन हर छोटे बड़े पत्रकार की समस्याओं के लिए निरंतर खड़ा रहता है और हमारा संगठन इसी तरह से पत्रकार हित में हमेशा काम करता रहेगा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सत्यव्रत को जो जिम्मेदारी दी गई है उम्मीद है वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और आगे संगठन को बढ़ते रहेंगे। वहीं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की जो कमान हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में दी गई है हम उसे जिम्मेदारी पूर्ण व निष्ठापूर्वक निभाएंगे और अपने संगठन को बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे पत्रकार हितों की लड़ाई में सर्वथा आगे खड़े नजर आएंगे। वहीं विनोद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्षा जी ने जो हमें पद और सभी साथियों ने सर्वसम्मति से हमें यह स्थान दिया है सभी का धन्यवाद देते हैं और अपनी जिम्मेदारी कोपूर्ण निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे और संगठन हित में हमेशा काम करते रहेंगे वहीं इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम सिंह,बलिया अध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया, प्रदेश अध्यक्षा कंचन सिंह, पिंटू सिंह व आज़मगढ़ जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव,शमशेर गाजीपुरी जी के साथ तमाम गाजीपुर व आसपास के जिलों के पदाधिकारी शामिल रहे।