Featured Video Play Icon

उपचुनाव में जीत के बाद ,आजमगढ़ में कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्नः

Politics

10 वर्ष बाद फिर एक बार देश की जनता हमारे साथ , जिलाध्यक्ष बोले 2027 में आएगी सरकार।


देश में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को दस सीटों पर मिली जीत की ख़ुशी में कांग्रेस ने मिठाई बांधकर खुशियां बांटी। राहुल गांधी के नेतृत्व को सराहा और राहुल गांधी के हाथों को और मज़बूत करने का भरोसा दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की कार्यकुशलता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया। देश की जनता ने उसका जवाब अपने मत से दिया है धार्मिक नगरी अयोध्या हारने के बाद धार्मिक नगरी बद्रीनाथ ने भी बता दिया कि भाजपा आरएसएस मोदी हिंदुओं के ठेकेदार नहीं है। भाजपा को अब राजनीति में धर्म का उपयोग करना छोड़ देना चाहिए।

जिलाध्यक्ष बोले बेहतर प्रदर्शन कर रहा इंडिया गठबंधन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि चुनाव का रिजल्ट आ गया है। इंडिया गठबंधन का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। आज हम जिले की जनता को संदेश देना चाहते हैं कि 10 वर्ष पहले कांग्रेस ने कहा था जो बातें वह आज समझ में आ रहा है।

देश के संसाधनों को बेंचा गया और आपस में लड़ाया

गया। जिस तरह से बद्रीनाथ की सीट हार गए। इस

जीत के जश्न के माध्यम से तय किया जा रहा है 2027 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *