राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर लोकदल मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में हुआ शामिल

National Politics

लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया घटक दलों की मजबूती के लिए लोकदल जरूरी

मुंबई । लोकतंत्र को बचाने, किसानों को उनका हक एवं समान विचारधारा रखने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विशेष निमंत्रण पर भारत जोड़ो नया यात्रा में इण्डिया गठबंधन को लोकदल मजबूत कर रहा है।

आज मुंबई में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने के बाद हुए रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए मुंबई में राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए।

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील ने सिंह ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि वर्ष 1979 से 1980 में तत्कालीन श्रीमती इंदिरा गांधी के सहयोग से चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने और किसान हित में कई फैसले लिए थे उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भारत रत्न दी जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जिस तरह से इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है इससे किसानों के में काफी रोष है।अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में करारा जवाब दिया जाएगा । सुनील सिंह जी ने कहा है कि कांग्रेस नेता तथा सांसद राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो में यात्रा इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सही दिशा में चल रहे हैं उन्होंने बताया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विशेष आमंत्रण पर आज मुंबई के शिवाजी पार्क में समेत 15 से ज्यादा दलों के नेता जिसमें से एमके स्टालिन ,तेजस्वी यादव अखिलेश यादव , पीडीपी चीफ महबूबा मुक्ति, अशोक गहलोत , आम आदमी पार्टी के कई नेता शामिल हुए।ये सभी मुंबई के शिवा पार्क में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुडकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन का साथ दे रहे है। आज लोकतंत्र खतरे में है।न्याय पालिका खतरे में है। प्रेसवार्ता में सुनील सिंह जी ने किसानों मजदूरों व गरीबों को उनका जायज हक दिलाने तथा केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन अब देश का आम मतदाता बन चुका है। इसलिए लोकदल ने इंडिया गठबंधन का हिस्सा बना है। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और किसान आंदोलन की ताकत को बढ़ाने के लिए लोकदल हर संभव प्रयास के साथ ही सत्ता लोभियों को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने के लिए किसान वोट की चोट देने के लिए तैयार बैठा

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *