सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे आजमगढ़, भाजपा पर बोला जमकर हमला कहा भाजपा की हार 2024 में तय

Politics उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आजमगढ़ ।जिले दौरे पर आए शिवपाल यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।तो वहीं मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार 100% तय है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। नेहरू हॉल में आयोजित पार्टी की बैठक इतर मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादियों और सपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। रही बात विपक्ष के गठबंधन इंडिया (INDIA ) की तो वो बहुत मजबूत है। विपक्षी एकता के नए नाम से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है।

वही स्वागत समारोह के बाद शिवपाल यादव ने सभा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्र दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *