1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण का चलेगा अभियान,जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए निर्देश

Health स्थानीय समाचार

आजमगढ़: संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा | इसके साथ ही 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा | जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अर्न्तविभागीय बैठक की | बैठक में जिलाधिकारी ने “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” को सफल बनाने के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने का निर्देश हैंl डीएम ने कहा कि अधिकतर बीमारियां गन्दगी होने से फैलती हैं | ऐसे में सभी लोगों को अपने घर के आसपास सफ़ाई रखने के लिए जागरूक करना जरुरी है | तभी संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रित पाया जा सकता है | उन्होंने कहा कि एक जुलाई से शुरू हो रहे में “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” के सफल संचालन के लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करना जरुरी है |
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने कहा कि “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” एक से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 17 से 31 जुलाई तक चलेगा | दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी| बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर संचारी रोग के मरीजों को चिन्हित करने व उपचार के लिए सहयोगात्मक कार्य करने के लिए कहा गया | जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभागों की भी इस अभियान में बराबर की भागीदारी है|जिसमें आपसी समन्वय से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा|

जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जिले 156 आशा संगिनी, 3980 आशा और 5588 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम प्रधान के सहयोग से जन समुदाय को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा| आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करायेगी | इस दौरान क्षय रोग के संभावित लक्षण वाले मरीजों, कुष्ठ, फाइलेरिया व बुखार के रोगियों की जानकारी प्राप्त कर उनकी सूची तैयार करेंगी | साथ ही दिमागी बुखार के लक्षणों एवं उपचार के विषय में समुदाय को जागरूक भी किया जाएगा | लोगों को यह भी बताया जाएगा कि संचारी रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को वाहन ( वेक्टर ) के माध्यम फैलता है अथवा मच्छर या पशुओं से इंसान को भी हो सकता है| जिसमें डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया,फ्लू,वायरल आदि संचारी रोग शामिल हैं|अभियान में बताया जाएगा कि संक्रामक बीमीरियां दूषित पानी,खानपान तथा मच्छरों के काटने से होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *