2024 चुनावी महासंग्राम की तैयारी जोरों पर

Politics उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ 1 अप्रैल 2023

भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर चुकी है,इसी कड़ी में जनपद आजमगढ़ के फूलपुर पवई 349 विधान सभा में बूथों का सत्यापन करने के लिए भाजपा नेता देवेन्द्र नाथ सिंह को बूथों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।आज उसी क्रम कई गांवो का सत्यापन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र नाथ सिंह और उनके साथ हिमान्शु सिंह और विजय सिंह और राजेश पाण्डेय रामापुर गांव पहुंचें।

सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर राजनीति की सरगर्मियां झलकती नज़र आयीं। बढ़ती उम्र मैं भी देवेंद्र सिंह पूरी तरह से पूरी ऊर्जा के साथ नजर आए। सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर सियासत की यलगार छायी हुई नजर आई ।

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह के साथ हिमांशु सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ पार्टी के हाईकमान के निर्देशानुसार कार्य करने के लिए लगातार तत्पर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *