जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जनपद बलरामपुर में बाढ कार्यों का किया निरीक्षण

Press Release उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने
जनपद बलरामपुर में बाढ कार्यों का निरीक्षण किया गया। मा0 मंत्री द्वारा सर्वप्रथम जनपद बलरामपुर में राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम सरदार-गढ की सुरक्षा हेतु कटान रोकथाम हेतु चलाई जा रही परियोजना का
निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय मा0 सदर विधायक पलटूराम एव क्षेत्रीय जनता द्वारा अवगत कराया गया कि वतर्मान में बाढ़ खण्ड, बलरामपुर के द्वारा कराए जा रहे कार्यों से क्षेत्र को कटान से सुरक्षा मिलेगी। साथ ही यह भी मांग की प्रगति में चल रहे कार्यों को कार्यस्थल के ऊपर एवं नीचे की तरफ और विस्तार किया जाना उचित होगा। इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियो को कार्यस्थल की आवश्यकतानुसार निणर्य लेते हुए अग्रिम कार्यर्वाही हेतु निर्देशित किया गया। जनपद बलरामपुर में राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम-समूह मदारा की सुरक्षा हेतु कटान निरोधक परियोजना पर भी जन प्रतिनिधियों एव
क्षेत्रीय निवासियों द्वारा परियोजना को उपर की तरफ बढ़ाने का अनुरोध किया गया। जिससे की परियोजना के उपर का क्षेत्र भी सुरक्षित रखा जा सके।
इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियो को कार्यस्थल की आवश्यकतानुसार निर्णय लेते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
मा0 मंत्री द्वारा बाढ से सम्बन्धित समस्त कार्य आगामी बाढ़ काल से पूर्व पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियन्ता, परिकल्प एव नियोजन एन0सी0 उपाध्याय,मा0 विधायक तुलसीपुर, कैलाशनाथ शुक्ला एव मा0 विधायक उतरौला राम
प्रताप वर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *