आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय बन चुका है भ्रष्टाचार का अड्डा हर बार अधिकारी करते हैं लीपापोती कार्यवाही का देते रहते हैं आश्वासन !!नहीं होती कोई भी के कार्यवाही

Uncategorized

मंडली अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर से लाना पड़ रहा है बेडसीट व कंबल।

प्रतिदिन 20 से 30 मरीज हर वार्ड में भर्ती होते हैं।

शीतलहर भरी रात में एक कंबल के सहारे रात काटने को मजबूर।

आजमगढ़।जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों ठंड से बचने के लिए कोई इंतजाम नही है। मरीज कंबल तो दूर यहां बेडशीट तक मरीजों को नही दिया जा रहा है। भर्ती होने वाले मरीजों को घर से बेडशीट और कंबल लाना पड़ रहा है। यह स्थिति मंडलीय जिला अस्पताल और महिला सहित करीब हर स्वास्थ्य केंद्र की है। जिससे मरीजों के साथ-साथ तीमरदारों को रात जाग कर बितानी पड़ रही है।
ठंड बढ़ते ही मरीजों के प्रति स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं नदारत हो जाती है सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी मरीजों को ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नही किए गए है। मंडलीय जिला अस्पताल, महिला समेत जिले सभी सीएचसी, पीएचसी का यही हाल है। रात को मरीजों के साथ-साथ तीमरदारों को जागकर बितानी पड़ रही है। हालांकि सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सहुलियत के लिए हर दिन बेडशीट बदलने और सर्दियों में कंबल देने की व्यवस्था की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार अधिक ठंड का मौसम होने पर मरीजों को दो-दो कंबल देने का आदेश है। इसके बावजूद जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को कंबल तक नही दिया जा रहा है हालाकि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद मरीजों के प्रति लापरवाही जारी है। मेल मेडिकल वार्ड, फिमेल मेडिकल वार्ड, आर्थो वार्ड में भर्ती दर्जनों मरीज घर के चादर, रजाई और कंबल ओढे़ हुए नजर आए। मरीज व स्वजन ने बताया कि कई बार कंबल मांगा गया नही मिलने पर घर से लेकर आए है। स्वजन ने यह भी बताया कि मरीज के साथ आए लोगों के लिए ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नही है मजबूरी में जहां जगह मिलती है वही सो जाते है।

वह इस मामले पर जिला अस्पताल के एस0आईसी0 अनूप श्रीवास्तव ने लीपापोती करते हुए कहा कि सर्दी में कंबल की व्यवस्था है। यदि किसी मरीज को कंबल नही दिया जा रहा है तो इसकी शिकायत करनी चाहिए,जांच कर कर्मचारियों के खिलाफ कारवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *