आजमगढ़ महंगाई को लेकर सपा ने निकाली पदयात्रा, सरकार पर जमकर बोला हमला

Politics उत्तर प्रदेश
आजमगढ़। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में देश बनाओ-देश बचाओ पद यात्रा निकाली जा रही हैं।
इसी के क्रम में आज सदर विधानसभा में सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गयी। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत सैंकड़ों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह पदयात्रा गाजीपुर बलिया से होते हुए आज आजमगढ़ पहुंची। दो दिन पूर्व यह यात्रा सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा से होते हुए आज सदर विधानसभा में पहुंची है।
वही सपा नेता कमलाकांत यादव ने बताया कि यह यात्रा निकले करीब 40 दिन हो चुके है जो आज करीब 700 किमी चलकर दो दिन हो गए आज़मगढ़ पहुची है जो सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ निकली है जो आज और लोगो को बताया जा रहा है सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाया है नवजवानों के सपनो को तोड़ा है देश के बहुमुल्य सम्पदाओं का नुकसान हो रहा है लोगो मे जहर घोलने का काम किया जा रहा है जिससे संविधान और तांत्रिक व्यवस्था पर खतरा है जो आज खतरे की घण्टी बनी है कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, महिलाएं सुरक्षित नहीं लोगो का उत्पीड़न हो रहा जिसे पड़ यात्रा से लोगो को बताने का कार्य किया जा रहा है वही सपा नेता ने यह भी बताया कि यह यात्रा 9 अगस्त को गाजीपुर से निकल कर 7 जिले 48 विधानसभा से होते हुए वाराणसी में यात्रा को पूर्ण हो जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *