आजमगढ़ में 500 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ में करीब 500 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में थाना कन्धरापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास संदिग्ध आयरन स्क्रैप से भरे वाहनों की जांच में फर्जी फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस और ई-वे बिल पाए गए। जांच में विद्या ट्रेडर्स (रायपुर), अविराज ट्रेडिंग (शिमला) सहित अन्य फर्मों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने विजय कुमार यादव और अविराज शर्मा को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल फोन व महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।



