आजमगढ़। शहर में चौराहों की खूबसूरती बढ़ाने वाले फव्वारे खराब है। नगरपालिका की ओर से पांच स्थानों पर लगवाए गए सभी फव्वारे बंद है।
कुछ वर्ष पहले नगरपालिका की ओ से नगर के नरौली चौराहा, गिरजाघर चौराहा, नगरपालिका चौराहा, हर्रा की चुंगी तिराहा और रैदोपुर तिराहे पर लाखों की लागत से फव्वारे लगावाए गए थे। कुछ दिन बाद ही फव्वारे खराब हो गए। जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली। इस संबंध में पालिका के प्रभारी ईओ रोहित यादव ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। कहा कि फव्वारों की मरम्मत के लिए लखनऊ से मैकेनिक को बुला कर सही कराया जायेगा।।