जनपद आजमगढ़ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा और पेरियार इ वी रामास्वामी नायकर की जयंती जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का सृष्टि के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की जयंती के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर ने समाज में फैली कुरीतियों, कुप्रथाओं, अंधविश्वास, पाखंडवाद, गैर बराबरी, ऊंच नीच, छुआछूत,असमानता को समाप्त करने के लिए उन्होंने आंदोलन किया और समाज में वैज्ञानिक सोच पैदा कर समाज में जागृति और चेतना पैदा करने का काम किया। वे महान समाज सुधारक सामाजिक न्याय के पक्षधर, वैज्ञानिक सोच और तर्क वादी विचारक थे उनके जीवन संघर्ष व विचार सदियों तक अमर रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, विधायक अखिलेश यादव,विधायक डॉ संग्राम यादव, जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे यादव, प्रसिद्ध उद्यमी व समाजसेवी इं सुनील यादव, जीएस प्रियदर्शी,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, राजेश यादव, शिवसागर यादव, दुर्गेश यादव, संतोष कुमार गौतम, पंकज मौर्या, कुणाल मौर्य, सिंगारी गौतम, द्रौपदी पांडेय,मनोज कृष्ण यादव, नसीम अहमद, सूर्यनाथ मास्टर, सत्यदेव आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।