आजमगढ़ में 55 वर्षीय पिता की सातवीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर।



आजमगढ़ ।।जिले के अहरौला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता की सातवीं शादी पर रोक लगाने की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। बेटे शनि मौर्य का आरोप है कि उसके पिता अमरजीत मौर्य अब तक छह शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी की तैयारी कर रहे हैं।
बेटे के मुताबिक, उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी और अब तक कुल छह शादियां कर चुके हैं। छठी शादी वर्ष 2024 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई। आरोप है कि पिता सातवीं शादी के लिए बची हुई जमीन बेचने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी ले चुके हैं।
मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में जमीन और वरासत के विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।




