आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं समस्याएं दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

National

आजमगढ़ में जनसुनवाई एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

आजमगढ़, 20 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *