जनपद आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुआ सागर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पिछले बहुत समय से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई थी,जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई,लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी,हालत यह थे कि इस सड़क पर ना तो स्थानीय विधायक ध्यान दे रहे थे और ना ही सांसद महोदय,परंतु समस्त ग्रामीण एवं समाजसेवी डंपी तिवारी के अथक प्रयास की वजह से यह मामला समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया।
जिसके फलस्वरूप स्थानीय विधायक डॉ एच एन पटेल स्वयं मौके पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
स्थानीय विधायक एवं ग्रामीणों की इस मुलाकात का पूरा विवरण समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया।
इसके बाद समाजसेवी डंपी तिवारी द्वारा लगातार इस मामले को लेकर मंडी परिषद एवं पीडब्ल्यूडी एवं शासन प्रशासन से लगातार गुहार लगाते रहे,तमाम प्रयास के बाद डंपी तिवारी का संघर्ष रंग लाया और प्रशासन ने उस मार्ग को मरम्मत करने का आदेश जारी कर दिया और निर्माण कार्य शुरू हो गया।
इस पूरे मामले में डंपी तिवारी ने बताया कि इस कार्य में ग्राम सभा एवं क्षेत्र वासियों का पूरा सहयोग रहा और सभी लोगों ने पूरे दृढ़ संकल्प के साथ हमारा साथ दिया एवं स्थानीय पत्रकार बंधुओ का सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।जिसकी वजह से हम लोगों ने इस समस्या निवारण किया।इसके लिए हम सभी लोगों के आभारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गरीब,शोषित,वंचित समाज के लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और आशा करते हैं कि पत्रकार बंधुओ का भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।




