आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव: 2027 में सपा जीतेगी सभी सीटें, राजभर और भाजपा पर साधा निशाना बोले सपा के भरोसे बनगए विधायक।


आजमगढ़। Shivpal Singh Yadav रविवार को आजमगढ़ पहुंचे। सठियांव स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करौली के आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूपी सरकार और कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और प्रदेश में Akhilesh Yadav के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
राजभर के उस बयान पर कि एनडीए 2027 में आजमगढ़ की सभी सीटें जीतेगा, शिवपाल यादव ने कहा कि “छोटे स्तर के लोगों का जवाब देना उचित नहीं है” और तंज कसते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी इतनी मजबूत है तो उन्हें प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के दामों से जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि संगठन को मजबूत कर 2027 में सपा सरकार बनाएगी।




