धूमधाम से मनाया गया,करणी सेना का सातवाँ स्थापना दिवस 

Exclusive उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। सोमवार को जनपद के तहसील कलान के ग्राम चौरा वगर खेत मे करणी सेना का सातवाँ स्थापना दिवस मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह राठौर ने मां करणी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया, उपस्थित सदस्यों ने भी मां करणी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ओमवीर सिंह राठौड़ ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर हमने सातवां स्थापना दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाया है। मां करणी के आशीर्वाद से सातवां स्थापना दिवस बहुत ही अच्छा रहा। और यह भी कहा जो भी पार्टी जात के नाम पर बांटने की कोशिश करेगी उसका हम विरोध करेंगे। यूजीसी का भी विरोध करते हैं। करणी सेना अपना 7वां स्थापना दिवस 30 जनवरी 2026 से लेकर 28 फरवरी 2026 तक पूरे एक महीने तक ‘पर्व’ के रूप में मनाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने कहा की करणी सेना जो संगठन है वह भारत में ही नहीं अमेरिका जैसे देशों में भी फैला हुआ है सातवां स्थापना दिवस पखवाड़ा के रूप में मनाया गया, जो की बहुत अच्छा रहा, इस अवसर पर मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने मंच पर उपस्थित सभी लोगों क्षेत्र एवं ग्राम वासियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा हम आप सभी सोशल मीडिया या टीवी के माध्यम से देखते रहते हैं कि करणी सेना का कार्य किसी से छिपा नहीं है। जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। इस इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जगबीर सिंह राठौर, अरविंद सिंह राठौर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *