विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मौलाना अब्दुल सलीम का फूंका पुतला
लखनऊ, रविवार: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में लखनऊ के गोमती नगर स्थित कार्यालय के बाहर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आज लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की माता के बारे में की गई टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाली भी है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और सनातन संस्कृति में महिलाओं को पूजनीय स्थान दिया गया है। ऐसे में किसी की मां के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।
इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और युवाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मांग की कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो विश्व हिंदू रक्षा परिषद लखनऊ में व्यापक स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे विवादित बयानों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।इसी के साथ विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा गोमती नगर के शिव भोला मंदिर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट में भारत की प्रचंड जीत हेतु हवन पूजन किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष राय, ओम शंकर गुप्ता, अनिल जी, शिवम सिंह राणा, बॉबी गुप्ता, राजेश सोनी, राजेश गुप्ता, संग्राम सिंह एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




