प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले एहसान अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एहसान के अधिवक्ता ने दी जानकारी

National

39 महीने बाद जेल से छूटे एहसान खान ने पुलिस पर लगाया साजिश और उत्पीड़न का आरोप

 

आजमगढ़। शहर के बंधा रोडवेज स्थित होटल गोल्डन फॉर्च्यून में पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता (आजाद समाज पार्टी/भीम आर्मी) एहसान खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी सुधीर सिंह ने चंद्रशेखर रावण से सांठगांठ कर उनके खिलाफ 10 फर्जी मुकदमे दर्ज कराए, जिसके कारण उन्हें 39 महीने तक जेल में रहना पड़ा।
एहसान खान ने दावा किया कि गाजीपुर जेल में उन्हें अलग बैरक में रखकर प्रताड़ित किया गया और स्लो प्वाइजन देने की कोशिश की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में उनके बेटे ओवैस खान को बिना मुकदमे के कई दिनों तक थाने में बैठाकर प्रताड़ित किया गया और बाद में परिवार के कई लोगों पर फर्जी 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
उन्होंने सरकार से सरायमीर थाना और फूलपुर क्षेत्राधिकारी को निलंबित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *