लखनऊ 10 दिसम्बर
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाला है,जिसकी तैयारी में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने का काम कर रही हैं। इसके साथ ही साथ लगभग सभी क्षेत्रीय पार्टियां अपनी पार्टी में नए चेहरे को लाना चाहती हैं।पार्टी में विद्वान और पढ़े लिखे लोगों को पार्टी में लाने का काम कर रही है।ताकि समाज को एक नया मार्गदर्शन मिल सके।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पंकज मणि मिश्रा को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।बता दें कि पंकज मणि मिश्रा पेशे से अध्यापक हैं, और बड़े ही सुलझी विचारधारा के व्यक्ति हैं।अपनी बातों को किसी के सामने सहज भाव से रखने की में पूरी तरह से निपुण है।इन्हीं सभी विलक्षण प्रतिभा के कारण राष्ट्रवादी पार्टी ने पंकज मणि मिश्रा को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया है।
ताकि आने वाले समय में पार्टी के कार्यकर्ताओं से और आम जनता से शिक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा करके उचित मार्गदर्शन करने का कार्य मिश्रा द्वारा किया जा सकता है। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने पंकज मणि मिश्रा को हृदय से बधाई दी एवं उनका सम्मान किया।



