आजमगढ़: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारियों का गठन व सम्मान समारोह
आज़मगढ़ में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का विस्तार लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिले में संगठन के नए पदाधिकारियों का गठन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व और संगठन को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके योगदान को प्रमुख रूप से रेखांकित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आज विश्व के कई देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर चुका है और पत्रकारों के अधिकार, सम्मान तथा सुरक्षा के लिए मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नए पदाधिकारियों का चयन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और पत्रकारों की आवाज को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला विंग पूनम सिंह आजमगढ़ पहुंचकर सभी पदाधिकारियों को आईडी कार्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आज विश्व के 56 देशों में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है और देश के 22 राज्यों में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह के नेतृत्व को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है।
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
डॉ. अशोक चौहान, प्रदेश अध्यक्ष – राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत
इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव
महिला जिलाध्यक्ष पूजा सिंहकार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष दीपक उपाध्याय प्रदेश प्रभारी संदीप श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री रामजीत गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी शिखा रावत
जिला प्रभारी महिला विंग आरती गिरीकार्यवाहक जिला अध्यक्ष मीरा यादव पूर्वांचल मीडिया प्रभारी प्रीति चौहान
प्रदेश सचिव शिव प्रकाश चतुर्वेदी उमेश राय मंडल उपाध्यक्ष
शिशुपाल दुबे जिला मंत्री एवं जिला लीगल एडवाइजर
अमित खरवार मीडिया प्रभारी आजमगढ़
सत्यम विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्षशरद गुप्ता जिला उपाध्यक्ष
एस0के शर्मा जिला सचिवरामेश्वर विश्वकर्मा जिला प्रभारी
डॉ. एस.बी. शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सबलू कुमार जिला उपाध्यक्ष
राकेश कुमार सदस्य नागेंद्र मौर्य सदस्य श्याम नारायन मौर्य नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।



