आजमगढ़ में जादू का आगाज़: विश्व विख्यात जादूगर यूपी शर्मा के मैजिक शो का भव्य शुभारंभ

National

आजमगढ़ में जादू का आगाज़: विश्व विख्यात जादूगर यूपी शर्मा के मैजिक शो का भव्य शुभारंभ

 

आजमगढ़। शहर के बच्चा बाबू पेट्रोल पंप के समीप बुधवार, 25 फरवरी 2026 को विश्व विख्यात जादूगर यूपी शर्मा के मैजिक शो का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जादूगर यूपी शर्मा ने कहा कि आजमगढ़ जैसे शहर में बच्चों और बड़ों के लिए मनोरंजन के पर्याप्त साधन नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने कम दरों पर अपने कलाकारों के साथ मिलकर एक शानदार और पारिवारिक मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के साथ आकर इस अनोखी जादुई प्रस्तुति का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
शो में जादूगर अभय राज अपनी अद्भुत कलाओं से दर्शकों को रोमांचित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान फाड़े गए अखबार को दोबारा सही सलामत बना देना, खाली बॉक्स से उड़ता हुआ कबूतर निकालना और खाली बैग से खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता प्रकट करना जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। जादुई माया और आकर्षक प्रस्तुतियों से यह शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।
शो का समय:
पहला शो: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
दूसरा शो: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
तीसरा शो: रात 7 बजे से 9 बजे तक
स्कूल के बच्चों के समूह के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे एक बार अवश्य आकर इस मैजिक शो का आनंद लें और कलाकारों को सेवा का अवसर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *