KPL (T10)का सुखदेव पहलवांन स्टेडियम में हुआ ट्रायल शुरू

National

अब युवाओं को मिलेगा प्रोफेशनल क्रिकेट में करियर बनाने का सुनहरा अवसर

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। काशी प्रीमियर लीग (KPL – T10) के तत्वावधान में 10 फरवरी 2026 को आज़मगढ़ में भव्य खिलाड़ी चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल Sri Sai Hotel (Official Hospitality Partner) के सहयोग से आयोजित होगा।
KPL एक इंडिया-लेवल प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है, जिसका सीधा प्रसारण टीवी एवं OTT प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। लीग का उद्देश्य प्रदेश और देश के दूर-दराज़ इलाकों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
ट्रायल को और भी खास बनाते हुए, चयन प्रक्रिया की निगरानी पूर्व IPL खिलाड़ी व KPL हेड कोच अमितोज़ सिंह तथा प्रख्यात क्रिकेट कोच एवं मेंटॉर नौशाद खान करेंगे। अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को प्रोफेशनल क्रिकेट के स्तर को समझने और खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। प्रतिभाग़ करने वाले सभी खिलाड़ी सुखदेव स्टेडियम, आज़मगढ़ आकर अपना हुनर दिखा सकते है जिससे से चयनित खिलाड़ी सीधे काशी प्रीमियर लीग (KPL – T10) के मंच तक पहुँच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *