आजमगढ़।भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाश जी की जयंती के अवसर पर शाखा आजमगढ के तत्वाधान में आज सुबह 8:30 बजे राजघाट पर करीब 58000 की लागत से नवनिर्मित आश्रय/टिन शेड का लोकार्पण प्रांतीय अध्यक्ष माननीय अजीत मेहरोत्रा जी द्वारा किया गया, तत्पश्चात आम जनता को समर्पित कर दिया गया। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक अजमतपुर कोडर के प्रधान श्री सुनील मौर्या रहे। सर्वप्रथम मां भारती, स्वामी विवेकानंद एवं डॉक्टर सूरज प्रकाश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। वंदे मातरम के गायन से सभा का शुभारंभ हुआ। संचालक श्री बद्री प्रसाद गुप्त के द्वारा सबका स्वागत किया गया। अध्यक्ष सीताराम पांडे, सचिव डॉक्टर देवेश दुबे, आर पी राय एवं अशोक अग्रवाल द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजीत मल्होत्रा जी का अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा जी ने कहा डॉक्टर सूरज प्रकाश जी आजीवन समाज की सेवा करते रहे, आज हम उनको शत-शत नमन करते हैं। उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संगठन सदैव प्रयास करेगा। भारत विकास परिषद निरंतर सामाजिक कार्य करता रहता है। रमाकांत वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। सभा में पद्माकर प्रसाद गुप्त, विरजा शंकर राय, आर जे विश्वकर्मा, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ नेहा दुबे,छाया अग्रवाल, सविता बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, वेदांती वर्मा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय नारायण पाठक, गोविंद दुबे, प्रकाश राय, सुरेंद्र उपाध्याय ,मनीष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रवीन कुमार सिंह, राम प्रसाद राय, भानु श्रीवास्तव ,निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, डीपी तिवारी, कौशल कुमार राय उपस्थित रहे।