एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद जाम, 19 नामजद समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा

National

एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद जाम, 19 नामजद समेत 40-50 अज्ञात पर मुकदमा हुआ दर्ज 

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर बुतात गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जाम लगाने और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के मामले में पुलिस ने 19 नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई उपनिरीक्षक कमला सिंह यादव की तहरीर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च को राजू पटवा के पुत्र शिवा पटवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन और समर्थक सुबह करीब 9 बजे शव लेकर सठियांव-जीयनपुर मार्ग पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। आरोप है कि समझाने पहुंची पुलिस से कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की और बेंच, लकड़ी व रस्सी डालकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे। मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने 19 नामजद सहित 40-50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *