आजमगढ़ ।।राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा सम्मानित पत्रकार विनोद सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष।
पत्रकारों के हितों लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले विनोद सिंह को आज राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए, उनको उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया ।बता दे कि विनोद सिंह राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के गठन के समय से संगठन से जुड़े हुए हैं चाहे बलिया में हुए पत्रकार उत्पीड़न का चर्चित मामला हो या किसी पत्रकार की सहायता का मामला हो विनोद सिंह हमेशा अग्रणी भूमिका में नजर आते रहे उनकी कर्तव्य निष्ठा कार्यशैली को देखते हुए संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय कमेटी द्वारा विवेकाअनुसार विनोद सिंह को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।
वहीं नवागत प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनने के बाद कहा की अध्यक्ष बनना महत्वपूर्ण नहीं है मैं अगर संगठन में एक सदस्य के रूप में भी रहता तो भी संगठन के लिए निरंतर सेवारत रहता है। लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने अब मुझे जो भी जिम्मेदारी संगठन में दी है मैं उसे पूरी निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा और अब दो गुनी ऊर्जा के साथ काम करूंगा मैं प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी समेत सभी छोटे-बड़े पदाधिकारीगण व सदस्यगण का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। जिन लोगों ने मुझ पर भरोसा करके यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है।