जिले के दो थानों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गोकशी व अवैध मांस कारोबार से जुड़े आरोपियों किया गिरफ्तार।

Crime

जिले के दो थानों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गोकशी व अवैध मांस कारोबार से जुड़े आरोपियों किया गिरफ्तार।

आजमगढ़।जिले के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर शातिर गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं फूलपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।दोनों घटनास्थलों से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, चापड़ तथा चोरी की बाइक बरामद की है।पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 4 अभियुक्त गिरफ्तार (2 घायल सहित) किए गए हैं, जबकि 1 आरोपी फरार है।जिले में गोकशी और अवैध मांस कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *