भीषण सड़क हादसा हुई दर्दनाक मौत

National

बलरामपुर बरदौलिया मार्ग पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनडीह थाना हरैया निवासी रामपाल श्रीवास्तव (63) अपनी पत्नी किरन श्रीवास्तव (60) तथा सहयोगी सुरेश कुमार यादव निवासी टेंगनवार खाना हरैया के साथ बलरामपुर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामपाल श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल किरन श्रीवास्तव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *