हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण में होली का महापर्व पुलिस प्रशासन ने संपन्न करवाया। बरसों से यह परंपरा चली आ रही है कि होली के दूसरे दिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी होली खेलते हैं।
इसी कड़ी में जनपद आजमगढ़ में होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन, आजमगढ़ में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें आजमगढ़ मंडलायुक्त,पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ , जिलाधिकारी आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी ,प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे पर फूलों की बारिश कर एवं अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।