पावर एंड प्राइड क्लब द्वारा “कलर स्प्लैश होली पार्टी” का भव्य आयोजन

Entertainment उत्तर प्रदेश

लखनऊ। Power and Pride Club द्वारा 1 मार्च को Nakshatra Hotel, हेमंत चौराहा, गोमती नगर में “कलर स्प्लैश होली पार्टी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 80 से 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पूरे वातावरण को रंगोत्सव की उमंग से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हर्बल रंगों और फूलों की होली रही। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों के प्रयोग के साथ मनाई गई इस होली ने सभी को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

संगठन की अध्यक्षा रूपाली श्रीवास्तव ने होली के पावन अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। इसे मर्यादा, सम्मान और सकारात्मकता के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर रासायनिक रंगों, जबरदस्ती रंग लगाने तथा किसी भी प्रकार की अमर्यादित गतिविधियों से बचना चाहिए। त्योहार का उद्देश्य आपसी संबंधों को मजबूत करना और खुशियां बांटना है।

क्लब की कोर टीम सदस्य नंदिता सिंह, साध्वी त्रिपाठी, ऋचा मिश्रा मोनिका सिंह, आशा राय, मंजुलिका श्रीवास्तव, अर्चना सिंह ,मनीष पंडित सहित समस्त सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में ऋतिका चौधरी जी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया,पूरे आयोजन के दौरान महिलाएं हर्षोल्लास के साथ फूलों और हर्बल रंगों से होली खेलती नजर आईं। संगीत, नृत्य और आपसी संवाद ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया।पावर एंड प्राइड क्लब की इस सराहनीय पहल ने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण किया तथा यह संदेश दिया कि त्योहारों को सुरक्षित, सुसंस्कृत और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *