प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का भव्य सम्मान हुआ आयोजित।

लखनऊ। दिनांक 21 फरवरी 2026 को डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के बार कक्ष में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (पंजीकृत), लखनऊ में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किए जाने पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा हार्दिक बधाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता संघ के प्रेसिडेंट श्री आलोक रंजन द्वारा की गई। समारोह में बार के अनेक अधिवक्तागण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और श्री श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव, शशिकांत यादव, घनश्याम यादव, अश्विनी श्रीवास्तव, दीपक राय सहित कई अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में श्री अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे सदैव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
समारोह के दौरान आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



